মালদা

सिलाई मशीन के सुई टूटने के कारण परोसी ने एक चार वर्षीय बच्चे को बेरहमी से पीटा,एवं विरोध करने आई माँ का नाक चाकू से काट दिया।

सिलाई मशीन के सुई टूटने के कारण एक चार वर्षीय बच्चे को उसकी पड़ोसन ने बहुत पीटा,विरोध करने आई माँ का नाक चाकू से काट दिया। यह घटना हरिश्चंद्रपुर पुलिस थाने के सुल्तान नगर इलाके में हुई है। घायल महिला अनबारी  बीबी भारती को मालदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में लाया गया है। घायल महिला के पति सेख सज्जादा ने हरिश्चंदरपुर पुलिस थाना में आरोपी सुकुरा सेख सहित पाँच आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। घायल महिला के पति ने कहा कि, उनके परोसी ने उनका चार वर्षीय बच्चा को सिलाई मशीन के सुई टूटने के कारण उस  बच्चा को बहुत पीटा। लेकिन उनके बेटे ने ऐसा काम नहीं किया। इस बारे में बात करते ही, मेरे परोसी ने मेरी धर्म पत्नी का नाक चाकू से काट दिया। उनका उपचार वर्तमान में मालदा मेडिकल अस्पताल में किया जा रहा है। घटना की सही जाँच करने घटना स्थल पर पुलिस पहुँचकर घटना की जाँच कर रही है।