मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए आए दो मरीज।अस्पताल के परिसर में नशीली पदार्थ दे कर डकैती के सभी मामले सामने आए। अस्पताल परिसर के लोगो में हुई मासिक तनाव। पीड़ित व्यक्ति संतोष लट्ट,जिनका घर बीरभूम तथा दूसरा पीड़ित व्यक्ति बबलू चौधरी जिनका घर रतुआ इलाके में है।दोनो मरीज व्यक्ति का इलाज मालदा मेडिकल कॉलेज में की जा रहा है। उन दोनो मरीजों के पैंटो के जेब काट कर लगभग नकदी 15 हजार रुपये के आस-पास चोरी हुई।यह पता चला है कि संतोष बाबू की पत्नी बीमार थी।और बबुलू का बेटा भी वैद्यकीय स्थिति के कारण बीमार था। वे लोग इस दिन अस्पताल के परिसर में ही रात रहने की सोचा था। इस दौरान,वे दोनों व्यक्ति जो रोगी के रिश्तेदार के रूप में जाना जाता है उन दोनों की जान-पहचान एक अनजान व्यक्ति से हुई। उस अनजान व्यक्ति से जान-पहचान होने के बाद वे लोग पास के होटल में भोजन करने गए। भोजन करने के पश्चात भोजन के सारे पैसे अजनबी ने ही दिया। रात में भोजन के बाद सारे लोग एक साथ अस्पताल के परिसर के बाइक स्टैंडके में एक साथ सो रहे थे। सुबह होने के बाद अस्पताल परिसर के लोगों ने देखा की दो व्यक्ति बेहोस होकर जमीन पर गिरे हुए थे।यह देख कर वहाँ के आस-पास के लोगों ने उस बेहोस व्यक्तियों को वहाँ से उठा कर उन्हें अस्पताल में भर्ती करावाया। वर्तमान में उस दोनों व्यक्तियों का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में करवाया जा रहा है। इस प्रकार कि घटना को जानने के बाद अस्पताल के परिसर में आतंक फैल गया है। इस घटना के पस्चात, अस्पताल की सुरक्षा के पर जनता तरह-तरह की प्रश्न उठा रही है। घटना स्टाल पर पहुंची पुलिस एवं घटना की जांच कर रही है।
মালদা