मालदा इंग्लिश बाजार थाना के रायपुर क्षेत्र से भारत एवं बांग्लादेश की सीमा रेखा पार कर 15 गाय एवं भैंस को अपहरण कर के बांग्लादेश भेजा जा रहे थे, ठीक उसी समय वहाँ पहुँचकर ग्रामीण एवं बीएसफ ने उन 15 गाय एवं भैंसों को बांग्लादेश जाने से बचाया।भारी बारिस एवं नदी की पानी में वृद्धि होने के कारण,इस अवसर का फायदा उठाकर ये अवैध व्यापारी रात में गाय और भैंस का अपहरण कर के गुप्त रूप से बांग्लादेश ले जा रहे थे।उसी समय ग्रामीणों और बीएसएफ वहाँ पहुँचकर गायों एवं भैंसो को गिरफ्तारकर लिया। हालांकि बीएसएफ और पुलिस अवैध व्यापारियों की तलाशी शुरू कर दी है। मालदा जिला में बाढ़ की पानी अत्यधिक रूप से दिखाई दे रही है।महानंद तथा पुनर्भवा नदी की पानी से डूब चुकी है,भारत और बांग्लादेश की सीमा रेख।नतीजतन, पूरी सीमा कार्यात्मक रूप से खुली हुई है।इस स्थिति में,बीएसएफ जवानों के लिए सीमा की सुरक्षा करना मुश्किल पड़ रही है।और इस अवसर का फायदा उठाकर नदी के माध्यम से पशुओं को बांग्लादेश ले जाया जा रहा है।मंगलवार की रात,मालदा इंग्लिश बाजार पुलिस स्टेशन के रायपुर क्षेत्र से गाय और भैंस को अपहरण कर भारत एवं बांग्लादेश की डूबी हुई सीमा रेखा के जल के माध्यम से गाय और भैंस को बांग्लादेश ले जा रहे थे,अवैध व्यापारी।तब उसी समय ग्रामवाशियों ने उन अवैध व्यापारियों को पकड़ने की कोशिश की,लेकिन वो लोग 15 गाय और भैंस को छोर के वहाँ भाग निकले।ग्रामीणों से इस जानकारी प्राप्त करने के बाद, बीएसएफ ने उन अवैध व्यापारियों की खोज शुरू कर दी है।इसके अलावा, इंग्लिश बाजार थाना के पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
মালদা