गुप्त जानकारी प्राप्त करने के बाद, वैष्णनगर थाना के पुलिस ने रात में आग्नेयास्त्रों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उस आरोपी को शुक्रवार के दिन मालदा जिला अदालत में पेश करवाया। ज्ञात हुआ है,कालियाचौक के वैष्णनगर थाना के पुलिस ने गुप्त सूचना की जानकारी प्राप्त करने के बाद गुरुवार रात को कालियाचौक क्षेत्र के जलधितोला क्षेत्र के निवासी मंटू सेख (36) नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इन आरोपी के पास से पुलिस ने गोली से भरी एक गन एवं बहुत सारे गोलीयाँ बरामद की है। रात में वह रास्ते में बहुत संदेह से चल रहा था। जानकारी प्राप्त करने के बाद,बिसानानगर थाने के पुलिस ने उसे उसी रास्ते में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आज उसे मालदा जिला न्यायालय में पेश किया है।
মালদা