মালদা

बीजेपी राज्य अध्यक्ष दिलीप घोष ने जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किया भ्रमण।

बीजेपी राज्य  अध्यक्ष दिलीप घोष ने जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के चारो ओर भ्रमण किया। उसके बाद कोलकाता के यात्रा के समय उन्होंने मालदा रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों के समक्ष राज्य सरकार की भूमिका निभाई। उन्होंने कहा की बाढ़ वाली क्षेत्रों पर जाकर उन्होंने जो कुछ  देखा उसमे राज्य सरकार को बाढ़ की घोसना अवस्य करनी चाहिए थी। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा की  मालदा और दीनाजपुर की इतनी  बुरी स्थिति देखने के बाद भी  उन्होंने बाढ़ की घोसना नहीं की। क्योंकि बाढ़ की घोषणा के कारण उन्हें  पैसे खर्च करना होता। इस दिन,उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मालदा तथा दिनाजपुर की  बाढ़ की इस स्थिति को राज्य सरकार द्वारा घोसित किया जाना चाहिए था। लेकिन वे ऐसा नहीं कर रहें हैं,क्योंकि  बाढ़ से पीड़ित लोगों की राहत के  लिए  केंद्र से भेजा गया पैसा से उनको राहत न पहुंचकर बल्कि अपने  पास ही रख लिया है, ताकि वे इसे  चुनाव पर खर्च कर सके। इसलिए  बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में अभी तक किसी भी प्रकार की रहत नहीं पहुंची है। दूसरी ओर उन्होंने ममता दीदी की  पटना के  यात्रा के बारे में भी बताया, उन्होंने कहा की ममता दीदी के साथ कोई नहीं,सिर्फ चोर लोग थे। लेकिन भाजपा ने कहा कि वो लोग कितनी भी कोशिश कर ले भाजपा को रोकना संभव नहीं है।