15 हजार रुपये का भुगतान करने में नाकाम रहने की वजह से ससुराल वालों ने अपने हीं बहू को फँसी दे कर उनकी हत्या कर दी। मृत महिला के माता पिता ने अपने बेटी के ससुराल के सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। यह घटना रायगंज थाना के तमतुलाताला गांव में हुई है। मृतक महिला का नाम पिंकी बर्मन (22) है।मृतक के परिवार की ओर से, रायगंज पुलिस थाने में शिकायत तो दर्ज की गई है, लेकिन अभी तक पुलिस किसी को भी गिरफ्तार नहीं कर पाए हैं। उस मृत महिला के शरीर को शवविच्छेदन के लिए रायगंज जिला अस्पताल ले जाया गया। लोगों ने बताया की 8 माह पूर्व पिंकी बर्मन की शादी तमतुलाताला गांव के निवासी सेंटू बर्मन नामक एक व्यक्ति के साथ हुई थी। पिंकी एक गरीब घर की लड़की थी। यह ज्ञात हुआ की पिंकी के पिता के घर की तरफ से दहेज के सारे पैसे भुगतान नहीं की गई थी। इसलिए पिंकी को उनके ससुराल वाले पैसे के लिए हमेसा उन पर दवाब डालते रहते थे।जब पिंकी के पिता के घर से पैसे भुगतान नहीं हुई,तब पिंकी के ससुराल वालों ने पिंकी पर शारीरिक और मानसिक यातना शुरू कर दी। इस बीच,पिंकी भादो के महीने का जश्न मनाने के लिए रायगंज में अपने पिता के घर आई। पिंकी पाँच माह से गर्भावस्था में थी। मंगलवार को पिंकी के पति संतू बर्मन आए और पिंकी को अपने घर ले गए। पिंकी की माँ अनुका बर्मन ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को उसके ससुराल वालों ने बहुत पीटा, तथा फांसी देकर मारा दिया है। उन्होंने पिंकी के पति, सास और उनकी जिठानी के लिए सज़ा की सख्त मांग की है। घटना की सुचना की खबर पाकर रायगंज पुलिस स्टेशन के पुलिस घटना स्थल पर पहुँचकर घटन की जाँच कर रही है।
উত্তরদিনাজপুর